राहुल गांधी की न्याय यात्रा,कोरबा सहित 5 लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बताया जा रहा हैं की भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश रहेंगी। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा होते हुए उत्तरप्रदेश के वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी, हालांकि यात्रा का फाइनल रोड-मैप अभी आना बाकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह यात्रा ओडिशा होते हुए रायगढ़ से प्रवेश करेगी।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से 9 सीट कांकेर, जशपुर, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर भाजपा के पास है, वहीं केवल 2 सीट कोरबा और बस्तर ही कांग्रेस के पास है। पार्टी को आस है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार आएंगी राहुल की पद यात्रा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने इसी साल भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वो यात्रा मध्यप्रदेश से आगे बढ़ गई थी और छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। इस बार यात्रा प्रदेश के 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

न्याय यात्रा शुरू होगी 14 जनवरी से

भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में पूर्ण होगी। इस दौरान यह यात्रा 14 राज्यों की 85 जिलों को कवर करेगी। राहुल गांधी बस और पैदल मिलाकर 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।

इन राज्यों से गुजरेगी न्याय यात्रा

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया से रूबरू को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी। यह मणिपुर प्रदेश से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में पूर्ण होगी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

ई खबर के लिए रविंद्र दुबे की खबर

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 दिन का समय, वरना… बांका में 21 प्राइवेट स्कूलों पर लटकी तलवार; विभाग ने दिया अल्टीमेटम

बांका। शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की प्रस्वीकृति के बिना...

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा, परिहार और बेला में साइबर कैफे रडार पर

 सीतामढ़ी। पिछले फरवरी माह में भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके से...

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम...