नई सरकार बनने से पहले ढूब गए निवेशकों के इतने पैसे, 4 साल के बाद बाजार में आई इतनी बड़ी गिरावट

Date:

Stock Market Crash Today मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार में आई गिरावट को लेकर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, डॉ. वी के विजयकुमार का कहना है कि

स्टॉक मार्केट में तेजी से गिरावट का कारण अब तक आए नतीजे है। नतीजे एग्जिट पोल से कम रहे हैं, जिसे बाजार ने कल खारिज कर दिया था। अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो निराशा होगी और इसका असर बाजार पर भी दिख रहा है।

बाजार में हाहाकार

स्टॉक मार्केट में यह गिरावट 24 FEB 2022 के बाद सबसे बड़ी है। 24 FEB 2022 को इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं कई एक्सपर्ट के अनुसार यह कोविड के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

डूब गए निवेशकों के पैसे

सोमवार को बाजार में तेजी से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज वहीं निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। बीएसई के एम-कैप डिटेल्स के अनुसार सोमवार को बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये था।

यह एम-कैप आज गिरकर 4,00,03,834.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इंडिया वीआईएक्स में तेजी

देश में चुनावी माहौल के समय इंडिया वीआईएक्स में तेजी देखने को मिलती है। आज भी इंडिया वीआईएक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को इंडिया वीआईएक्स में 32 फीसदी की तेजी आई है। इंडिया वीआईएक्स में आई तेजी के बाद शेयर मार्केट के निवेशकों को आगाह रहना चाहिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IND vs AUS, 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज जारी है।...

दो साल पहले की थी लव मैरिज, अब पत्नी बोली – “हमारा समाज अलग है, साथ नहीं रह सकती”, पति ने लगाई न्याय की...

फ़ैजानपुर/बिजनौर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी के दौरान शुरू हुई एक...

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! महिला से ₹1.65 लाख लेकर मुकरा डीलर, अब लौटा नहीं रहा रकम

नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा ठगी...