मधुबनी की महिला संगीता आशिक संदीप के साथ हुई फरार, एक बच्चे को भी ले गई साथ

Date:

मधुबनी : एक चौंकाने वाली घटना में बिहार की 25 वर्षीय बहू संगीता पति रविन्द्र , जो मधुबनी, बिहार में अपने ससुराल में रह रही थी, अपने चार बच्चों में से एक बच्चे को लेकर आशिक संदीप के साथ रहने लगी है। उसके पति और परिवार ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगीता की बड़ी ननद शशि देवी जो कि नरसिंहपुर गुड़गांव हरियाणा में रहती है मूल रूप से ईटावा यू पी की रहने वाली है, उन्होंने बताया कि वह अपने आशिक संदीप के साथ पहले भी दो महीने रह चुकी है।

इस बार उसने साजिश के तहत अपने चार बच्चों में से एक को भी साथ लेकर भाग गई है। इससे उसका पति रविन्द्र बहुत परेशान है और उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को वापस तैयार किया जाए। महिला संगीता का पति और परिवार बिहार के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि जिसने संगीता को भगाया है वह वर्तमान में मधुबनी में रह रहे हैं।

रविंद्र की पत्नी, जो मधुबनी में रहती थी, का संबंध किसी और व्यक्ति के साथ था। यह खबर जब गांव वालों को पता चली, तो उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद, रविंद्र ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और अपनी पत्नी को गुड़गांव ले आया।

दगा और भागने की घटना:

गुड़गांव में आने के बाद भी रविंद्र की पत्नी ने उसे धोखा दिया और अपने आशिक संदीप के साथ भाग गई। इस घटना ने रविंद्र को गहरा आघात पहुंचाया और वह अब एक कठिन दौर से गुजर रहा है

रवींद्र ने मीडिया से अपील की है कि उन्हें इंसाफ के लिए मदद की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बीवी को भगाने वाला व्यक्ति उनके जीजा और दीदी को फोन पर धमकाता है और कहता है कि जो भी करना है, वह कुछ नहीं कर सकता।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और महिला अपनी आशिक के साथ भागी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी है। परिवार और पुलिस दोनों को उम्मीद है कि जल्द ही महिला और बच्चे का पता लग जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related