विधवा महिला पर जानलेवा हमला: रम्पुरा रूद्रपुर में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई

Date:

रूद्रपुर : 24 जून 2024: रम्पुरा वार्ड नंबर 24 में रहने वाली एक विधवा महिला ने चौकी प्रभारी रम्पुरा रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर को एक गंभीर निवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। पीड़ित महिला के अनुसार, आज शाम लगभग 7:30 बजे उसके घर में घुसकर राज, उसकी माँ परवेश्वरी, उसकी लड़की विनिता और डबला की बीवी ने एक राय होकर उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।

महिला ने बताया कि हमले में उसका सिर फट गया और उसे चार टांके लगे हैं। हमला इतना गंभीर था कि वह बेहोश हो गई थी और हमलावर उसे अधमरा छोड़कर भाग गए। महिला की गर्भवती भाभी, निशा, को भी पेट में लात मारी गई जिससे उसकी स्थिति और गंभीर हो गई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि राज लगातार धमकियां दे रहा है और घर पर आकर जान से मारने की बात कह रहा है। राज और उसके सहयोगी विनोद, विशाल, और डवला सुसमा को रास्ते में मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने एक अन्य व्यक्ति पर तलवार से हमला किया था।

महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और उसने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि वह एक विधवा महिला है और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता की गुहार
पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी से निवेदन किया है कि वह और उसका परिवार खतरे में है तथा उनकी रक्षा की जाए अगर भविष्य में हमें कुछ होता है तो इसका जिम्मेवार उपरोक्त लोग होंगे तथा पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई आवश्यक है ताकि पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षित किया जा सके।

 

ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खेसरा विवाद ने लिया गंभीर मोड़, दो भाइयों के बीच मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरा गांव...

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...