पिपरिया गांव की महिला ने लगाया ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

Date:

कैमूर, बिहार | संवाददाता | 7 मार्च 2025

पिपरिया गांव की निवासी रेखा कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। रेखा कुमारी की शादी वर्ष 2014 में ओमप्रकाश पाल से हुई थी, जो ग्राम पिपीरमा, थाना रामगढ़,जिला कैमूर के निवासी हैं।

रेखा कुमारी का आरोप है कि उनके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग लगातार मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति उन्हें प्रताड़ित करते हैं और जबरन घर से निकालने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, ताकि उन्हें उनके हिस्से की जमीन या अन्य अधिकार न मिल सकें।

पीड़िता का कहना है कि 23 दिसम्बर 2024 और 7 मार्च 2025 को उनके साथ हिंसा की घटनाएँ हुईं। बीती रात ओमप्रकाश पाल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे जान बचाकर उन्हें थाने में शरण लेनी पड़ी। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके गाँव कस्थरी पहुँची और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेखा कुमारी ने बताया कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य – विजय पाल, देवराज पाल, हेमराज पाल, लीलावती देवी, कमलावती देवी एवं पूजा आदि – सभी मिलकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने अपील की है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे, ताकि उन्हें और उनके बच्चों को न्याय मिल सके।

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related