फतुहा में सेना के सूबेदार के घर की गली जबरन बंद, पुलिस के आदेश की भी अनदेखी

Date:

पटना/फतुहा।
फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेना में कार्यरत सूबेदार अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके घर जाने वाली गली को जबरन बंद कर दिया गया।

सूबेदार अरुण कुमार के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में फतुहा थाने को जानकारी दी। पुलिस ने दो बार मौके पर जाकर गली बंद करने से मना भी किया, लेकिन उसके बावजूद आरोपित ने पुलिस की अनदेखी करते हुए दबंगई से गली को पूरी तरह बंद कर दिया।

गली बंद करने वाले की पहचान जगदीश कुमार पुत्र यदुनंदन सिंह, निवासी गांव दौलतपुर, पोस्ट गढ़ोचक, थाना फतुहा, जिला पटना के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह कदम जानबूझकर विवाद खड़ा करने और आवाजाही रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को परेशानी से बचाया जा सके और कानून व्यवस्था कायम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 दिन का समय, वरना… बांका में 21 प्राइवेट स्कूलों पर लटकी तलवार; विभाग ने दिया अल्टीमेटम

बांका। शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की प्रस्वीकृति के बिना...

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा, परिहार और बेला में साइबर कैफे रडार पर

 सीतामढ़ी। पिछले फरवरी माह में भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके से...

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम...