बस्ती में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप: दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

बस्ती, 26 सितंबर 2025।
जनपद बस्ती के थाना दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम नानकार में जमीन और रास्ते के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया है। विवाद ने अब मारपीट, जान से मारने की धमकी और लज्जा भंग जैसे गंभीर आरोपों का रूप ले लिया है।

तुलसीराम प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 1 अक्टूबर 2023 को उसकी पत्नी पूनम शौच के लिए गई थी, तभी हृदयराम की पत्नी प्रियंका और उनके पुत्र गोलू, विजय ने पूनम को घेरकर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। तुलसीराम के अनुसार, हृदयराम और रामदयाल ने पूनम को पुलिया के नीचे ले जाकर कथित रूप से गलत काम किया और विरोध करने पर उसके पैर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे हड्डी टूट गई।

पुलिस उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले से ही विवाद है। 2 मार्च 2023 को भी झगड़ा हुआ था, जिस पर थाना दुबौलिया में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल हो चुका है।

वहीं, हृदयराम की पत्नी गायत्री देवी ने भी शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2023 को तुलसीराम और उसकी पत्नी पूनम ने उनके घर जाकर मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि पूनम ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और साड़ी व ब्लाउज फाड़कर उनकी लज्जा भंग की। गायत्री देवी का कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और उनका मेडिकल भी नहीं कराया।

मामला अब पुलिस अधीक्षक बस्ती तक पहुंच चुका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन विवाद में चाचा के बेटे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर 2025: ग्राम निशाना, थाना अकोदिया निवासी...