IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले लगा करारा झटका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

Date:

गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से होना है, इससे एक दिन पहले ही कप्तान शुभमन गिल को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है, जिसका बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होना है। इससे पहले एक नया अपडेट सामने आया है। जिस बात की आशंका पहले से जताई जा रही थी, आखिरकार वही हुआ। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ​बाहर हो गए हैं। अब गिल के बाहर होने के बाद गुवाहाटी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।
पहले टेस्ट में लगी थी शुभमन गिल को चोट
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी गर्दन में चोट लगी थी। यही वजह रही कि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आ सके। इस बात की आशंका पहले से ही लगाई जा रही थी कि गिल दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। जिसकी पुष्टि अब बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक अपडेट सामने आने के बाद हो गई है। पता चला था कि गुरुवार को बाकी भारतीय खिलाड़ी तो प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे, लेकिन गिल नहीं आए। तभी पता चल गया था कि अब गिल का खेलना करीब करीब नामुमकिन है।
स्क्वाड से भी रिलीज कर दिए गए हैं गिल
शुभमन गिल न केवल दूसरा टेस्ट खेल पाएंगे, बल्कि वे स्क्वाड से भी रिलीज कर दिए गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट से एक दिन पहले ही ये तय हो गया है कि शुभमन गिल अब नहीं खेलेंगे, इसलिए उन्हें जाने के लिए कह दिया गया है। वे अब जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज कराएंगे। ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे, जिसमें इससे पहले उन्होंने 5 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी को संभाला है।

वनडे सीरीज को लेकर भी लेना है फैसला
इस बीच टेंशन ये भी है कि टेस्ट के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेली जानी है। इस वक्त गिल ना केवल टेस्ट में, बल्कि वनडे में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अगर गिल ठीक नहीं हुए तो फिर वहां भी बीसीसीआई को नए कप्तान का ऐलान करना होगा। देखना होगा कि ​बीसीसीआई इन सब मामलों को लेकर क्या फैसला करता है। अब शुभमन गिल की वापसी कब तक होगी, इसको लेकर भी इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 किलोमीटर तक दौड़ाकर ट्रक ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों और ईंटों से किया अधमरा—हाईवे पर दहशत

शामली/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हाईवे पर एक...