मुंबई में प्रॉपर्टी डीलर पर ठगी का आरोप, मधुबनी निवासी ने लगाई न्याय की गुहार

Date:

मुंबई। बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले तुलसी नामक व्यक्ति ने मुंबई के एक प्रॉपर्टी डीलर पर ₹50,000 की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय तुलसी, पिता स्वर्गीय हीरालाल, जिला मधुबनी थाना मधेपुरा निवासी हैं। उन्होंने करीब 11 महीने पहले मुंबई स्थित प्रॉपर्टी डीलर साजन सिंह को डाउन पेमेंट के तौर पर ₹50,000 की राशि दी थी।

बताया जा रहा है कि साजन सिंह, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मुंबई के नया गांव ईस्ट इलाके में प्लॉट बेचने का कार्य करते हैं, ने तुलसी को 25 दिनों के भीतर घर उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन अब 11 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी तुलसी को न तो घर मिला और न ही उनकी दी हुई रकम वापस की गई है।

पीड़ित तुलसी का कहना है कि जब भी वह साजन सिंह से अपने घर या पैसे को लेकर बात करते हैं, तो डीलर हर बार 10 या 15 दिनों का समय देकर बात को टाल देते हैं। अब स्थिति यह है कि इतने लंबे समय के बाद भी उन्हें न घर मिला है और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी दी गई है।

तुलसी ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की मांग की है और इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की अपील की है। वहीं, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, साजन सिंह नया गांव ईस्ट में लंबे समय से प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 किलोमीटर तक दौड़ाकर ट्रक ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों और ईंटों से किया अधमरा—हाईवे पर दहशत

शामली/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हाईवे पर एक...