प्रयागराज से चेन्नई जाते समय युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा कोहराम

Date:

प्रयागराज के एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में भारी चिंता और इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील सोनकर उर्फ बुला उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी प्रयागराज दिनांक 16 नवंबर 2025 को इलाहाबाद से चेन्नई जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वह यात्रा के दौरान बीच रास्ते में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के अनुसार सुनील सोनकर नीले रंग का लोवर तथा सफेद और हरे रंग का स्वेटर पहने हुए थे। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई संपर्क नहीं हो सका तो परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

युवक के लापता होने की सूचना संबंधित थाने को दी गई है। थाना प्रभारी द्वारा भी मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। बेटे के सुरक्षित वापस लौटने की आस में परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को सुनील सोनकर उर्फ बुला के बारे में कोई भी जानकारी देता है तो उसे 30000 का इनाम घोषित किया जाएगा और किसी को जानकारी या सूचना मिलती है तो वह तुरंत थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9305664804 या परिवार के मोबाइल नंबर 7678839697, 9044949524, 8858998330 पर संपर्क करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन विवाद में भाईयों पर कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

हुसैनगंज क्षेत्र के बल्ली भाना गांव से जमीन विवाद...