फेसबुक दोस्ती से धोखे तक: शादी का झांसा, शोषण और जान से मारने की धमकी का आरोप

Date:

शादी का झांसा देकर शोषण, गर्भावस्था में धोखा और जान से मारने की धमकी का आरोप

एटा | विशेष रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक युवती के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई। लखनऊ की रहने वाली नीतू सिंह ने एटा निवासी युवक विकास यादव पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर धोखा, फर्जी शादी और अब जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाना अवागढ़, जनपद एटा में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता नीतू सिंह पुत्री स्वर्गीय रविन्द्र प्रताप सिंह, निवासी हरिनगर, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ ने बताया कि वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान एटा जिले के जगतपुर रोहिना मिर्जापुर (थाना अवागढ़) निवासी विकास यादव से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर विकास यादव ने खुद को आगरा में पीएसी 15वीं बटालियन में तैनात बताते हुए कई बार उसे आगरा बुलाया और शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद वर्ष 2024 में थाना ठाकुरगंज, लखनऊ में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद विकास यादव, उसके पिता नवरत्न यादव, भाई अंशुल यादव सहित परिजनों ने पीड़िता से संपर्क कर गलती स्वीकार की और शादी कर सम्मान से रखने का भरोसा दिया।

नीतू सिंह के अनुसार, उस समय वह गर्भवती थी। दबाव और झूठे आश्वासनों में आकर उसका विवाह आर्य समाज मंदिर और न्यायालय के माध्यम से कराया गया तथा कोर्ट में एफिडेविट भी लगवाया गया। लेकिन एफिडेविट होते ही आरोपी का रवैया बदल गया। न तो वह पीड़िता को लेने आया और न ही उसे अपने साथ रखने को तैयार है।

पीड़िता का आरोप है कि फोन करने पर विकास यादव गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है और कहता है कि उसने केवल खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए शादी की थी। अब वह पीड़िता पर झूठे आरोप लगा रहा है और धमकी दे रहा है कि यदि वह दोबारा पुलिस के पास गई तो उसे जान से मरवा देगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विकास यादव के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं। वह एक महिला सिमरन खान उर्फ जुबी के साथ आगरा में किराये के मकान में रह रहा है, जिससे उसकी छह वर्षीय बेटी भी है। पीड़िता ने इस संबंध में वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है।

मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया से बने रिश्तों, कानून के दुरुपयोग और महिलाओं के शोषण की गंभीर तस्वीर सामने रखता है। अब देखना होगा कि एटा पुलिस इस सनसनीखेज मामले में कब और क्या ठोस कदम उठाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएनजी ऑटो चोरी का सनसनीखेज मामला: पेट्रोल पंप के पास खड़ा ऑटो गायब, CCTV में आरोपी दिखा भागते हुए

वाराणसी: जिला वाराणसी के सिटी स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार रात...

पति के बाद बेटे की संदिग्ध मौत, विधवा मां का धीमा जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस व ग्राम प्रधान पर मिलीभगत के गंभीर...

यमुनानगर/दुसानी। गांव दुसानी (तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर) की विधवा महिला...