ससुराल पहुंचते ही नवविवाहिता और मासूम बच्चे को घर से निकाला, पति से मारपीट, ₹50 हजार वसूले, जान से मारने की धमकी

Date:

प्रयागराज।
प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से मानवता और कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 23 वर्षीय काजल की “गलती” सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की। शादी के दो साल बाद, दो माह के मासूम बच्चे को गोद में लेकर जब वह पति विपिन पटेल के साथ ससुराल पहुंची, तो वहां उनका स्वागत गालियों, मारपीट, धमकियों और जबरन वसूली से किया गया।

काजल और विपिन पटेल की शादी को दो साल हो चुके हैं। दोनों दिल्ली में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। हाल ही में विपिन की तबीयत खराब चल रही थी और पैर में भी गंभीर दिक्कत थी। परिवार के सहारे की उम्मीद में विपिन ने गांव लौटने का फैसला लिया।
19 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे, काजल अपने पति और मासूम बच्चे के साथ गांव महामालिया पहुंची।

लेकिन घर पहुंचते ही हालात बदल गए।

आरोप है कि वहां मौजूद पिता सुरेंद्र पटेल, मां चंद्रप्रभा, पड़ोसी राम कैलाश उर्फ मुन्ना और उसका भाई पवन ने तीनों का सामान उठाकर घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान विपिन पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

काजल का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनसे ₹50,000 नकद भी जबरन ले लिए और कहा कि
“यहां रहने की कोई जरूरत नहीं, दोबारा दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।”

पीड़िता के अनुसार पड़ोसी राम कैलाश उर्फ मुन्ना खुलेआम धमकी देता रहा और कहता रहा—
“मैं जी हूं, राम कैलाश बोल रहा हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। चाहे मोदी तक बात पहुंचा दो या योगी तक, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

इतना ही नहीं, आरोप है कि राम कैलाश और उसके भाई पवन लगातार फोन कर धमकी दे रहे हैं—
“जहां मिलोगे, वहीं मार देंगे… कहीं भी बच नहीं पाओगे।”

विवाद बढ़ने पर काजल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन काजल का आरोप है कि पुलिस ने उनकी मदद करने के बजाय उल्टा जवाब दिया—
“कोर्ट मैरिज की है तो कोर्ट ही जाओ, यहां क्यों फोन किया।”

काजल का कहना है कि जब उसने पुलिस की बातचीत रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तो उसे डराया गया और कहा गया—
“तुम जैसी बहुत लड़कियां देखी हैं।”

पीड़िता का आरोप है कि राम कैलाश उर्फ मुन्ना यह भी कहता रहा कि वह आगामी चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाला है और
“जब जीत जाएंगे तो तुम्हें बीच रास्ते पर गोली मार देंगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा।”

वहीं पिता सुरेंद्र पटेल पर भी गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने धमकी दी—
“तुम्हें काटकर भिजवा देंगे, किसी को खबर तक नहीं होगी।”

नवविवाहिता काजल का कहना है कि उसे सबसे ज्यादा डर अपने पति और मासूम बच्चे की जान को लेकर है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष और पड़ोसी लगातार धमकी दे रहे हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है—
क्या कोर्ट मैरिज करना अपराध है?
और क्या कानून का सहारा लेने वाली महिला को ऐसे ही डर, धमकी, वसूली और पुलिस की बेरुखी के साए में जीना पड़ेगा?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘जिंदगी भर साथ’ का झांसा देकर छोड़ गया प्रेमी, तीन बेटियों के साथ दर-दर भटक रही विधवा मां

आगरा/जगनेर। आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में भरोसे के...