सुप्रीम रियलिटी पर 3 लाख की ठगी का आरोप: एक ही प्रॉपर्टी कई लोगों को दिखाकर रकम वसूलने की आशंका, फर्जी चेक देकर धमकाने का मामला

Date:

पुणे।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में प्रॉपर्टी बुकिंग के नाम पर कथित ठगी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रुपाली किरण शिंदे ने आरोप लगाया है कि “सुप्रीम रियलिटी” नामक फर्म से प्लॉट बुकिंग के दौरान उनसे 3 लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए गए। बाद में आर्थिक स्थिति खराब होने और पति की गंभीर बीमारी के चलते जब उन्होंने सौदा रद्द करने की मांग की तो उन्हें फर्जी चेक थमा दिए गए और कथित रूप से धमकाया गया।

रुपाली के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को उन्होंने प्लॉट की बुकिंग कराई और 3 लाख रुपये चेक के जरिए जमा किए। कुछ समय बाद पारिवारिक संकट गहराने पर उन्होंने कंपनी प्रतिनिधि विजय सरोदे को सौदा रद्द करने की जानकारी दे दी थी।

आरोप है कि पैसे लौटाने के नाम पर नवंबर 2025 में ऐसे चेक दिए गए, जिन पर 10 फरवरी 2026 की तारीख डालकर बैंक में जमा करने को कहा गया। फरवरी में चेक जमा करने पर सभी चेक बाउंस हो गए। जब वह कार्यालय पहुंचीं तो विजय सरोदे, दिपाली देशमुख और प्रदीप (अकाउंटेंट) द्वारा कथित रूप से उन्हें धमकाया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित फर्म द्वारा सभी ग्राहकों को एक ही स्थान की प्रॉपर्टी दिखाई जाती थी। उन्हें आशंका है कि एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों को दिखाकर और बुकिंग के नाम पर अलग-अलग लोगों से रकम ली गई हो सकती है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पीड़िता के अनुसार, संबंधित कार्यालय का पता इस प्रकार है:
Eden Hall, Office No. 402, 403, Opp. Om Super Market, Deep Bangla Chowk, Shivaji Nagar, Pune – 411016।

उन्होंने पुणे पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें न तो 3 लाख रुपये की रकम वापस मिली और न ही अब तक न्याय।

इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। यदि एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों को दिखाकर रकम वसूली गई है तो मामला और भी गंभीर हो सकता है। फिलहाल, पीड़िता न्याय की उम्मीद में कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मेहंदी लगाने आई जेठानी पर 10 लाख के सोने के गहने चोरी करने का आरोप

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...