शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन को मायके ले गए परिजन, युवक ने लगाया धमकी और दबाव का आरोप

Date:

मधुबनी (बिहार)। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सुलानाथ बरही गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद पति धर्मेंद्र कुमार मानसिक रूप से परेशान है और अपनी पत्नी की वापसी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार, आत्मज राम वृक्ष सदाय, वार्ड नंबर 02, बरही, जिला मधुबनी के निवासी हैं। उनकी शादी हाल ही में भारती कुमारी के साथ आपसी सहमति से घर पर ही संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुबह भारती के परिजन उसे अपने साथ ले गए और तब से अब तक उसे वापस नहीं भेजा गया है।

धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके परिवार वालों द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके कारण वह वापस नहीं आ पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भारती के परिजन उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे दोनों के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दें। इस पूरे मामले से धर्मेंद्र काफी तनाव में हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

धर्मेंद्र के मुताबिक, वह और भारती पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। उन्होंने बताया कि आपसी समझ और सहमति के आधार पर ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। उनका कहना है कि अगर कभी विवाद भी हुआ, तो भारती ही आगे बढ़कर संबंध को संभालती थी।

मामले में भारती के भाई विजय पासवान का नाम भी सामने आ रहा है। धर्मेंद्र का दावा है कि भारती पहले भी दो बार घर से जा चुकी है और एक बार शादी भी कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के समय भारती ने खुद उनके साथ जाने की बात कही थी और भरोसा दिलाया था कि वह वापस आएगी।

फिलहाल, धर्मेंद्र कुमार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। यह घटना प्रेम विवाह और पारिवारिक दबाव के बीच टकराव की एक और मिसाल बनकर सामने आई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और कब तक सच्चाई सामने आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां सोयला गांव में अवैध शराब की भट्ठी चलाने...