शादी का झांसा, पैसे ऐंठे और शारीरिक शोषण का आरोप, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार

Date:

कानपुर/उन्नाव
कानपुर के डॉलर पूर्व हड्डी गोदाम क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय विधवा महिला ने उन्नाव निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू (34) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले दोनों का परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया। महिला का दावा है कि आरोपी उसके मोहल्ले में भी आता-जाता था, जिससे संबंध और प्रगाढ़ हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि जून 2025 में आरोपी ने उससे बचत के करीब 20 हजार रुपये लिए और इसके बाद से लगातार मानसिक एवं शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया था, जिसके चलते दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध भी बने। आरोप है कि अब जब बात शादी तक पहुंची, तो आरोपी पीछे हट गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है।

मामले में एक और नाम सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के कथित मित्र अतुल नामक व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस मामले को आगे बढ़ाया तो जान से मार दिया जाएगा।

फिलहाल, दोनों के संबंधों में कड़वाहट आ गई है और संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन, पुलिस और प्रदेश के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।

वहीं, इस मामले में अभी तक आरोपी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी वाराणसी...

वैभव सूर्यवंशी बन गए सिक्सर किंग, विराट कोहली ने कहां मारी बाजी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में कमाल की...