बलिया के जवही दियर गांव में रास्ते के विवाद में भाई पर निर्माण और जान से मारने की धमकी का आरोप

Date:

रास्ते के विवाद ने लिया गंभीर रूप, भाई पर रास्ता खोदकर निर्माण और जान से मारने की धमकी का आरोप
जिला बलिया गांव जवही दियर थाना हल्दी जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक भूमि और रास्ते के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित योगेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक बलिया को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उनके ही सगे भाई संजय यादव उर्फ पुच्चन यादव द्वारा उनके आने-जाने के रास्ते को जबरन खोदकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनका रास्ता पूरी तरह बाधित हो रहा है।

पीड़ित योगेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय सरजू यादव निवासी जवही, थाना क्षेत्र बलिया ने बताया कि घटना 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11 बजे की है। उनका कहना है कि उनके भाई संजय यादव उर्फ पुच्चन यादव ने उनके पारंपरिक रास्ते को जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से खोदकर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

योगेन्द्र यादव का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मौके पर केवल समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया और अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके रास्ते को सुरक्षित कराया जाए।

पीड़ित योगेन्द्र यादव ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें लगातार डर और दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related