RBL Bank में 74% हिस्सेदारी खरीदेगा दुबई का एमिरेट्स एनबीडी बैंक, वित्त मंत्रालय से मिली मंजूरी

Date:

आरबीएल बैंक ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक पूंजी निवेश के तौर पर करीब 3 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।वित्त मंत्रालय ने दुबई के एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इससे देश में करीब 26,850 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। आरबीएल बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से भेजे गए एक पत्र में इस प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। ये मंजूरी कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 49 प्रतिशत से ज्यादा और 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी लेने के लिए दी गई है। इस अधिग्रहण सौदे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2025 को की गई थी। इसे भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेशों में से एक माना जा रहा है।280 रुपये के भाव पर 95,90,45,636 शेयर खरीदेगा एमिरेट्स एनबीडी बैंक
आरबीएल बैंक ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक पूंजी निवेश के तौर पर करीब 3 अरब डॉलर (करीब 26,850 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा। ये बैंक को वृद्धि के अपने अगले चरण के लिए मजबूत स्थिति में लाएगा। प्रस्तावित निवेश के तहत एमिरेट्स एनबीडी बैंक तरजीही निर्गम के जरिए 280 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 95,90,45,636 इक्विटी शेयरों को खरीदेगा। इस सौदे के बाद आरबीएल बैंक में इस विदेशी बैंक की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रह सकती है, जो नियामकीय शर्तों पर निर्भर होगी। बताते चलें कि शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर 0.31 प्रतिशत (1.05 रुपये) की तेजी के साथ 338.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

एमिरेट्स एनबीडी बैंक को प्रोमोटर के रूप में मिलेगी मान्यता
ट्रांजैक्शन के बाद आरबीएल बैंक में विदेशी बैंक की सब्सिडरी यूनिट वाला मॉडल लागू होगा और एमिरेट्स एनबीडी बैंक को प्रोमोटर के रूप में मान्यता मिलेगी। बताते चलें कि इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक और प्रतिस्पर्धा आयोग भी इस अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं। बैंक के मौजूदा शेयरधारकों के लिए ये एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को आरबीएल बैंक के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related