खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय

Date:

खुश रहना और सकारात्मक सोचना केवल हमारे मूड को अच्छा नहीं रखता, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए एक ढाल की तरह काम करता है। जब हम खुश होते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे “फील-गुड” हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो कई बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं।

कहते हैं जिस घर में हंसी गूंजती है वहां जिंदगी भी थोड़ा और खुलकर सांस लेती है। क्योंकि हंसी सिर्फ चेहरे की रौनक नहीं दिल, दिमाग और पूरे शरीर की राहत है। लेकिन आज हालत ये है कि लोग कामयाबी की दौड़ में हंसना भूलते जा रहे हैं। सुबह अलार्म से शुरू होती है दिन टेंशन में गुजरता है। रात मोबाइल और चिंता के बीच कट जाती है और मुस्कान कहीं पीछे छूट जाती है। दुनिया भर में स्ट्रेस, अकेलापन, ओवरवर्क और एंग्जायटी बढ़ रही है। इसीलिए जापान के यामागाटा प्रांत ने एक अनोखी पहल की है लोगों से कहा गया है हर दिन कम से कम एक बार खुलकर हंसिए, घर में भी, ऑफिस में भी और महीने की 8 तारीख को लाफ्टर डे की तरह मनाइए।

कैसे खुश रहें?

  • दूसरों की मदद करें।
  • हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें।
  • अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें।
  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी।

एग्रेशन कंट्रोल करने के उपाय

  • थोड़ी देर टहलें
  • रोज योग करें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

गुस्सा हो सकता है खतरनाक, रहें सावधान 

  • गुस्से का पैटर्न समझें।
  • क्रोध में आपा ना खोएं।
  • आत्मनियंत्रण सीखें।
  • गुस्से के लक्षण पहचानें।

नुस्खे आज़माएं, टेंशन भगाएं

  • दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।
  • दूध के साथ शिलाजीत हो सकता है फायदेमंद।

पंचकर्म से हेल्दी माइंड

  • बॉडी को डिटॉक्स करना
  • 5 तरीके से सफाई करना
  • शरीर की अंदरूनी सफाई
  • आयुर्वेदिक औषधि से प्यूरीफाई

ब्रेन को हेल्दी रखने के उपाय

  • एलोवेरा
  • गिलोय
  • अश्वगंधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related