10 क्रिया से लौटे तो घर खाली मिला—पत्नी तीन बच्चों सहित गायब, 3 बजे ताला लगा कर भागी… पिता विजेंद्र की गुहार: “मेरे बच्चों को ढूंढ दो”

Date:

जिला झज्जर थाना लेनपार्क पोस्ट बहादुरगढ़ छोटे राम नगर
क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 साल की शादी के बाद पत्नी अचानक दो बच्चों को लेकर घर से लापता हो गई। शिकायतकर्ता विजेंद्र का कहना है कि घटना 15 अगस्त 2025 की है, जब वह अपनी दीदी के ससुर के दस क्रिया संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

विजेंद्र के अनुसार वह अपने बड़े बेटे योगेश (19 वर्ष) को साथ लेकर गए थे। लेकिन जब दोपहर करीब 3:00 बजे घर लौटे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने आसपास तलाश की, पड़ोसियों से पूछताछ की, मगर किसी ने भी पत्नी नंदिनी और दो बच्चों वंश (16 वर्ष) तथा सुमन (13 वर्ष) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विजेंद्र का आरोप है कि नंदिनी मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई है, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इतना ही नहीं, वह लगभग 10 से 20 हजार रुपये भी साथ ले गई है। गरीब परिवार का पालनकर्ता होने के कारण विजेंद्र गहरे संकट में हैं और अकेले ही बड़े बेटे योगेश की देखभाल और रोज़गार दोनों संभाल रहे हैं।

विजेंद्र की पीड़ा उनकी आँखों से झलकती है।
वे कहते हैं—
“मैं हर जगह ढूंढ चुका हूँ, रिश्तेदारों से लेकर पुलिस तक सब जगह गुहार लगाई है, लेकिन बच्चों और पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। बस मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दो…”

लगातार खोजबीन के बावजूद साढ़े तीन महीने से कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार और मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। सवाल यह है कि—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related