6 साल के प्रेम संबंध के बाद शादी से मुकरा युवक: युवती ने लगाया शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस पर भी मामले को दबाने का आरोप

Date:

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला गाजियाबाद तहसील मोदीनगर थाना भोजपुर क्षेत्र के फरीद नगर से प्रेम संबंध, शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का वादा कर छह साल तक संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया और अब फोटो-वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी दे रहा है। न्याय की उम्मीद में पीड़िता लगातार थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे कहीं से भी राहत नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता सलोनी, गाजियाबाद जिला गाजियाबाद तहसील मोदीनगर थाना भोजपुर क्षेत्र के फरिद नगर का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दीपक सैनी, पिता मूलचंद सैनी के साथ उसका करीब छह साल से प्रेम संबंध था। पीड़िता का कहना है कि दीपक सैनी ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे के आधार पर वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दीपक सैनी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर 7 मार्च 2026 को दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सलोनी का कहना है कि उसी समय दीपक सैनी ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि वह उससे शादी नहीं करेगा।

सलोनी ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि दीपक सैनी ने साफ शब्दों में कहा था कि वह मर जाएगा लेकिन उससे शादी नहीं करेगा। पीड़िता का आरोप है कि दीपक सैनी ने उसके कुछ फोटो और वीडियो अपने पास रखे हुए हैं और उन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। युवक ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा दबाव बनाया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इतना ही नहीं, सलोनी की बहन को भी धमकी दी गई कि सलोनी को जान से मार दिया जाएगा।

सलोनी का कहना है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों को चौकी में भी बुलाया गया था, जहां दीपक सैनी ने पहले शादी के लिए हां भर दी थी, लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि वह कई दिनों से लगातार थाना भोजपुर के चक्कर काट रही है और दिनभर थाने में बैठी रहती है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़िता और उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से भी उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। सलोनी का कहना है कि उल्टा पुलिसकर्मी उन्हें ही डराने की कोशिश करते हैं और उसके पिता को जेल भेजने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि दीपक सैनी द्वारा थाने में पैसे देकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसकी वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

सलोनी और उसके पिता लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि दीपक सैनी ने उससे शादी का वादा किया था और उसी भरोसे पर उसने उसके साथ संबंध बनाए। अब जब वह मुकर रहा है तो उसके साथ अन्याय हो रहा है। पीड़िता चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उसे न्याय दिलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related