ओवरटेक कर छीनी ‘छोटा हाथी’, चालक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Date:

ओवरटेक कर छीनी ‘छोटा हाथी’, चालक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा
हांसी पुल के पास दिनदहाड़े वारदात; गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती, 112 पर कॉल के बावजूद सुराग नहीं

हांसी। जिंद रोड स्थित हांसी पुल के पास सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय किशन पुत्र सुनील तोमर 24 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अपनी छोटा हाथी गाड़ी (HR 58B 5382) लेकर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने किशन से गाड़ी की चाबी छीन ली और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही छोटा हाथी वाहन भी लेकर फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार आरोपियों ने किशन के साथ सुनसान स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की। विरोध करने पर उसे और बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर चोटें आने के कारण किशन को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया था। छानबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि इस वारदात में ‘प्रेम’ नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिस पर गाड़ी छीनने और मारपीट करने का आरोप है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पति ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना मौजगढ़...