Ranchi में बनेगा ताज होटल, सरकार ने टाटा समूह की कंपनी को लीज पर दी छह एकड़ जमीन; कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

Date:

झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) को कोर कैपिटल एरिया में छह एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह टाटा समूह की एक कंपनी है जो शहर में ताज होटल का निर्माण कराएगी।

राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाते हुए रांची में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) को कोर कैपिटल एरिया में छह एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

टाटा समूह की इस अग्रणी कंपनी के द्वारा विकसित ताज होटल ने भारत एवं विश्व में अत्यंत प्रतिष्ठित आतिथ्य स्थल होने का गौरव प्राप्त किया है। झारखंड पर्यटन नीति 2021 के तहत टाटा के साथ इस मसले पर करार हुआ था।

राज्य सरकार ने विधानसभा के निकट ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड के स्वामित्व में उपलब्ध भूखंडों में से छह एकड़ का प्लाट इस कंपनी को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

आइएचसीएल के द्वारा यहां 200 कमरों के साथ-साथ बैंक्वेट हाल आदि का निर्माण किया जाएगा। इस इलाके में जीआरडीए की ओर से बिजली, जलापूर्ति आदि सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसपर सहमति बनी।

और आठ जिलों में खुलेगा साइबर थाना

कैबिनेट ने गृह विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है जिसके तहत राज्य के आठ जिलों साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया गया है। ये थाने रांची, लातेहार, हजारीबाग, दुमका, बोकारो, रामगढ़, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिलों में खुलेंगे।

इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन खोलेगा मेडिकल काॅलेज

राजधानी रांची के इटकी स्थित ठाकुरगांव में 146 एकड़ भूमि 22.16 करोड़ रुपये की अदायगी पर राज्य सरकार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को देगी।

इस पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक मेडिकल कालेज भी खोलगी। राज्य सरकार ने फाउंडेशन को 75 प्रतिशत रियायती दर पर 99 वर्ष के लिए सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अविनाश की संघर्ष गाथा: सोशल मीडिया के जरिए बदलना चाहता है ज़िंदगी का रुख

समस्तीपुर (बिहार), 7 जुलाई 2025 बिहार के समस्तीपुर जिले के...

दिल्ली की हवा लगातार 11वें दिन सबसे साफ रही, जानिए सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों...