ससुराल वालों की धमकियों से दहशत में मजदूर परिवार

Date:

चार बच्चों की मां रेखा देवी बोलीं – “रोज़ गाली देकर घर तोड़ने की कोशिश”

बिहार के शेजपुर गांव का रहने वाला गरीब मजदूर लालतू चौधरी इस समय भारी परेशानियों से गुजर रहा है. भट्टे पर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालने वाले लालतू की पत्नी रेखा देवी उम्र 35 साल और उनके चार छोटे बच्चे लगातार मानसिक तनाव के बीच जी रहे हैं. कारण है रेखा देवी के मायके पक्ष का लगातार उत्पीड़न.

लालतू चौधरी ने बताया कि उनके ससुर और साले अक्सर घर आकर गाली गलौज करते हैं. परिवार पर दबाव बनाते हैं कि रेखा देवी अपने पति के साथ न रहे. मजदूरी करने वाले लालतू को ससुराल पक्ष रोज ताने मारता है कि वह कुछ कमाता नहीं है और अपनी बेटी को परेशान कर रहा है. जबकि रेखा देवी ने साफ कहा कि उनका परिवार मेहनत मजदूरी से ईमानदारी से जीवन चला रहा है लेकिन मायके वाले जबरन रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं.

पीड़ित रेखा देवी ने रोते हुए बताया कि गाली देना धमकाना और घर आकर झगड़ा करना उनके ससुराल वालों की आदत बन चुकी है. चार छोटे बच्चों के सामने होने वाले इस विवाद से पूरा परिवार डर और तनाव में जी रहा है.

लालतू ने बताया कि कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. मजदूर परिवार होने के कारण आर्थिक स्थिति भी कमजोर है जिससे कानूनी लड़ाई लड़ना भी मुश्किल हो रहा है. मगर लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न ने परिवार को असुरक्षा में डाल दिया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब मजदूर परिवार को मजबूत सामाजिक और प्रशासनिक मदद की जरूरत है ताकि महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहे मानसिक दबाव को रोका जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related