मांधना भोज मटौर के चंडी का बास में महिला संस्कृति केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं के विकास की दिशा में अहम कदम

Date:

मोरनी, 22 सितंबर – मांधना भोज मटौर स्थित चंडी का बास में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला संस्कृति केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान सरपंच पंचपाल शर्मा, पंच हरीश, पूर्व पंच राम, समाजसेवी जयप्रकाश, आंगनवाड़ी केंद्र की सदस्य लता समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने महिला संस्कृति केंद्र को महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करेगा। छोटे-छोटे बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन विवाद में चाचा के बेटे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर 2025: ग्राम निशाना, थाना अकोदिया निवासी...