दिल्ली में भीषण अग्निकांड: हेमंती देवी की झुग्गी जलकर खाक, 3 लाख का नुकसान

Date:

दिल्ली | विशेष रिपोर्ट
दिल्ली में बीती रात एक भीषण अग्निकांड ने गरीब परिवार को सड़क पर ला दिया। पीड़िता हेमंती देवी, पत्नी हरिनंदन कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी झुग्गी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
हेमंती देवी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े सहित हर जरूरी चीज जलकर खत्म हो गई। इस हादसे में लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो काफी सामान बचाया जा सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण सब कुछ जलकर राख हो गया। हालांकि मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
पीड़िता के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 15 से 20 झुग्गियां भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
हेमंती देवी ने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब भूख से बिलख रहे हैं क्योंकि खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी सामाजिक संस्था या प्रशासन उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया है।
जो भी व्यक्ति या संस्था उनकी मदद करना चाहता है, वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकता है।
मदद हेतु संपर्क नंबर: 8826032421

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां सोयला गांव में अवैध शराब की भट्ठी चलाने...