पड़ोसियों का आतंक: युवती और उसके परिवार पर रात में हमला, पिता को रास्ते में रोककर घायल किया – बोला, “घर में घुसने नहीं देंगे… जो बनेगा कर लो”

Date:

भिलाई | विशेष रिपोर्ट

जिले भिलाई थाना के रसड़ा क्षेत्र के झधिनी गांव में एक गरीब परिवार पिछले कई महीनों से पड़ोसियों के अत्याचार का शिकार हो रहा है। 18 वर्षीय मधु पासवान और उसके परिवार पर पड़ोसी बच्चा लाल, उसकी पत्नी मनभावती, बेटे राजेश व रामप्रवेश और बेटियों सुनीता व लक्ष्मी ने कई बार जानलेवा हमला किया। रात में घर घेरना, दरवाजा तोड़ना, लाठी-डंडे और धारदार हथियार दिखाकर धमकाना—यह सब परिवार के रोजमर्रा का डर बन गया है।

परिवार का आरोप है कि इन दबंग पड़ोसियों के हमले और धमकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और पूरी रात परिवार दहशत में जागता रहता है।

घर के दरवाजे पर हमला, पुलिस के जाते ही फिर बवाल

मधु ने बताया कि कुछ दिन पहले देर रात पड़ोसी अचानक दरवाजे पर इकट्ठा होकर मारपीट करने लगे। 112 नंबर पुलिस को फोन किया तो पुलिस आई, लेकिन कुछ समय रुककर वापस चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद बच्चा लाल और उसके परिवार ने फिर से हमला कर दिया और घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ने की कोशिश की।

मधु ने बताया, “हम पीछे वाले रास्ते से भागकर अपने चाचा के घर गए। आरोपी चिल्ला रहे थे कि इस रास्ते से कोई जाएगा तो काट डालेंगे।”

पिता पर दिनदहाड़े हमला – सिर पर गंभीर चोट

14 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे मधु के पिता खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में सभी आरोपी मिलकर उन पर टूट पड़े। पहले गाली-गलौज की, फिर लाठियों से पीटा। हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आई। परिवार का आरोप है कि इतने बड़े हमले के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।

मधु बताती हैं, “घटना से एक दिन पहले भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। उस दिन भी हम थाने गए थे, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर अगले ही दिन मेरे पिता को पीट दिया गया।”

घर में घुसने का रास्ता भी बंद – पूरा परिवार दहशत में

आरोपियों ने परिवार को धमकी दी है कि वे घर में आने-जाने का रास्ता नहीं खोलने देंगे।
“जो करना हो कर लो, रास्ता नहीं देंगे”, यह आरोपियों की खुली धमकी है।

परिवार का कहना है कि दबंगों का गांव में इतना प्रभाव है कि कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता।
मधु ने बताया कि कई बार रात में ये लोग हथियार दिखाकर कहते हैं, “सारे परिवार को खत्म कर देंगे।”

थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं

परिवार का दावा है कि घटना के एक दिन पहले दी गई शिकायत और पिता पर हुए हमले की शिकायत—दोनों पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई है।
परिवार बार-बार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

“कभी भी बड़ी घटना हो सकती है” – परिवार भय में जी रहा

गरीब परिवार होने के कारण मधु और उसके घर वाले बेहद डरे हुए हैं। घर के दरवाजे पर ताला लगा है, रास्ता बंद है और आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

परिवार अब उपजिला मजिस्ट्रेट और उच्च अधिकारियों से न्याय की अपील कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तंत्र, डर और संपत्ति की साजिश: 12 साल तक बहू पर जुल्म, जान बचाकर भागी महिला

सोलन/बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक ऐसा मामला...