नई दिल्ली में महिला से छेड़छाड़, पुलिस पर रिश्वत और बदसलूकी का आरोप

Date:

नई दिल्ली, 10 सितंबर 2025।
राजधानी दिल्ली में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मौजपुर निवासी 34 वर्षीय रूबी परवेज़ पत्नी मोहम्मद अफगार अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 11:30 बजे बेसन बेकरी से लौट रही थीं, तभी आरोपी महाबूब (करीब दो साल से जान-पहचान वाला) ने पीछे से आकर उनके कंधे पर जोर से हाथ मारा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला के अनुसार आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन उस समय उनके पति ने उसे माफ कर दिया था। घटना दोबारा होने पर रूबी परवेज़ ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

रूबी परवेज़ ने मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कराने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकी दी कि “तुझे उल्टा केस में फंसा देंगे।” इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनसे 20,000 रुपये रिश्वत भी ली, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उन्हें ही प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने सरकार और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी महाबूब पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिकायत दर्ज करने के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित रिश्वतखोरी और बदसलूकी की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Previous article
Next article
इलाहाबाद हॉस्टल से लापता छात्र, बाराबंकी के लिए निकला था – एक दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा, बहन ने की मदद की अपील इलाहाबाद। बाराबंकी जिले के कस्बा पैगम्बरपुर निवासी 14 वर्षीय फैजान (पुत्र अब्जाल) बीते 11 सितंबर को अचानक अपने हॉस्टल, इलाहाबाद से घर के लिए निकला था। लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिवार अब उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। परिवार का कहना है कि फैजान इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहा था और 11 तारीख को अचानक हॉस्टल से निकल गया। बताया जा रहा है कि घर लौटने की जल्दी में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। परिवार को शक है कि कुछ दिन पहले उसके बड़े भाई के सड़क हादसे की खबर सुनकर ही वह बेचैन होकर घर के लिए निकला था। गांव के लोगों और परिजनों ने बताया कि भाई के एक्सीडेंट में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी वजह से फैजान हॉस्टल से भागकर घर के लिए निकला। लेकिन अब तक वह न तो घर पहुंचा और न ही किसी रिश्तेदार के यहां दिखाई दिया है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बहन सबीना बानो ने पुलिस और मीडिया दोनों से अपील की है कि फैजान को जल्द से जल्द तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो फैजान के बारे में जानकारी रखता हो, वह तुरंत परिवार से संपर्क कर सकता है। संपर्क नंबर: 📞 9554363819 📞 8052810904 📞 8795108852 गांव में भी इस घटना के बाद दहशत और चिंता का माहौल है। लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस मासूम छात्र की खोज के लिए तुरंत विशेष टीम बनाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन विवाद में चाचा के बेटे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर 2025: ग्राम निशाना, थाना अकोदिया निवासी...