गोवा और हरियाणा के राज्यपाल, लद्दाख के LG बदले गए, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट

Date:

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।

कौन बने नए राज्यपाल और उपराज्यपाल?
राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि भारत की राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भारत की राष्ट्रपति ने निम्नलिखित राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्तियां भी की हैं-:

(i) प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iii) कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

अशोक गजपति राजू- वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पीएस श्रीधरन पिल्लई के स्थान पर गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
प्रो आशिम कुमार घोष प्रतिष्ठित शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक हैं। उन्हें बंडारू दत्तात्रेय की जगह हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रहस्यमय मौत ने उठाए कई सवाल: पेट दर्द में ड्राइवर की मौत या सुनियोजित हत्या

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप, कंपनी पर मुआवजे...

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गांव ढकपुरा मीरापुर (थाना मुजरिया, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश)। थाना...