जेलेंस्की से मोदी की मुलाकात, दोनों गले मिले:रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी; थोड़ी देर में द्विपक्षीय बैठक होगी

Date:

रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेता यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मोदी 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वे यहां 7 घंटे बिताएंगे। कीव में भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का स्वागत किया। PM ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था। PM मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था।

रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद मोदी और जेलेंस्की की यह तीसरी मुलाकात है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 वर्ल्ड कप मिशन पर निकली टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इंग्लैंड रवाना

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे और वूमेन्स T20 वर्ल्ड...