नई दिल्ली:- बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी रमानंद ऋषि देव की पत्नी रूबी देवी (32 वर्ष) मार्च 2025 को सुबह 5:00 बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। रूबी देवी अपने पति के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने रमानंद से कहा कि वह पानी लेने जा रही हैं, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटीं।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से रूबी देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनके तीन छोटे बच्चे मां के बिना बेसुध रो रहे हैं। पिता रमानंद ऋषि देव बच्चों को संभालने और रूबी देवी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है, जिससे वह काफी परेशान हैं।
परिवार की मीडिया और जनता से गुहार है कि यदि किसी को भी रूबी देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या उन्हें कहीं देखा जाए, तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 91532 476 05
परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मीडिया और आम जनता की मदद से रूबी देवी जल्द अपने घर लौट आएंगी।