विन्ध्याचल में युवक ने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

Date:

मिर्जापुर, 2 सितम्बर।
विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी अभय राज यादव पुत्र स्व. तेजई यादव ने पड़ोसी सुरेन्द्र कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है।

अभय राज ने अपने आवेदन में बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु वर्ष 2019 में हो चुकी है। छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के नाते वह पुणे, महाराष्ट्र में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। घर पर उनका छोटा भाई अभिमन्यु (13 वर्ष) रहता है, जो मोतिया तालाब क्षेत्र में गाय चराता है।

आरोप है कि पड़ोसी सुरेन्द्र यादव लंबे समय से उनके परिवार को डरा-धमकाकर अपने जानवर चरवाता था। हाल ही में 31 अगस्त 2025 को उसने अभिमन्यु को मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर जब अभय ने सुरेन्द्र को फोन किया, तो उसने अभय को गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

अभय का कहना है कि यह धमकी और गाली उसके मोबाइल में रिकॉर्ड भी है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन विवाद में चाचा के बेटे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर 2025: ग्राम निशाना, थाना अकोदिया निवासी...