5–6 साल से परिवार को मिल रही धमकियां, फोटो-वीडियो बनाकर भेजते हैं बाहरी गुंडों को — सरोज पॉल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Date:

बल्लारपुर/चंद्रपुर, 20 नवम्बर :
चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर के सुभाष वार्ड, कोलरी गेट नंबर 1 के पास रहने वाली सरोज पॉल कम्पेल्लीवार ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरोज का कहना है कि पिछले 5–6 वर्षों से उनके इलाके के कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। सरोज पॉल क्रिश्चियन समुदाय से हैं और अपने पति, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं।

परिवार का दावा — 2019 से लगातार उत्पीड़न, फोटो-वीडियो बनाकर बाहरी गुंडों तक पहुंचाया जाता है
सरोज पॉल के अनुसार, मुमताज़ सिद्धिकी, उसकी पत्नी नर्गिस सिद्धिकी, बेटा राज़े सिद्धिकी, साला फिरोज सिद्धिकी और भांजा अली यार मोहम्मद उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि घर के पीछे रहने वाले बंगाली मुस्लिम परिवार — मिर्जानूर (ताज) लायक, उसकी पत्नी रेहाना (सुहाना) और उनके बेटे रेहान व मिराज लायक — रोजाना उनके परिवार की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर बाहरी गुंडों को भेजते हैं।

सरोज का आरोप है कि यह रिकॉर्डिंग पंजाबी गुंडे ‘लक्कीमंत’, हैदराबाद के ‘आब्बा’ नामक गुंडे, नागपुर, कोलकाता, और यहाँ तक कि कुछ किन्नर व तेलुगु गैंग के पास भी भेजी जाती है, जिसके बाद रास्ते में आने-जाने पर कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

सलमा अनीस समेत कई लोगों पर हमला करवाने व धमकाने का आरोप
सरोज ने बताया कि उनके सामने रहने वाली सलमा अनीस सिद्धिकी, जो खुद को एक राजनीतिक पार्टी की सदस्य बताती है, कई बार इलाके के लोगों को इकट्ठा कर उनके घर आई।
एक बार उन पर हमला भी किया गया था और 20 नवम्बर 2025 को उनकी बेटी को भी मारने की धमकी दी गई। सलमा का कहना था— “मैं पार्टी की सदस्य हूं, देखना मैं तुम्हारा क्या हाल करूँगी।”

तेलुगु परिवार पर भी गंभीर आरोप — बेटे द्वारा गालियां व दहशत फैलाने का आरोप
सरोज के अनुसार, पड़ोस के अजय चिटकाला और उसकी मां लक्ष्मी चिटकाला भी विरोधी पक्ष के साथ मिल चुके हैं। उनका कहना है कि अजय का बेटा रोज गालियां देता है और परिवार को डराता धमकाता है।

“बेटियों के साथ अनहोनी की धमकी” — गंभीर आरोप
सरोज का कहना है कि फिरोज सिद्धिकी, मुमताज़ सिद्धिकी और मिर्जानूर लायक ने उन्हें कई बार “बेटियों का बलात्कार करवा देंगे” जैसी खतरनाक धमकियां दी हैं, जिसके बाद उनका परिवार गंभीर दहशत में है।

परिवार ने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की
सरोज पॉल ने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि उनकी जान को खतरा है और पुलिस का हस्तक्षेप अब अत्यंत आवश्यक हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related