आरसीबी को लगा आईपीएल के बीच करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा अपने घर

Date:

आरसीबी को बीच आईपीएल में उस वक्त करारा झटका लगा है, जब टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अभी बाहर तो नहीं हुए हैं, लेकिन फिर भी वे अपने घर चले गए हैं।आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारा झटका लगा है। अब आईपीएल के मुकाबले अहम होते जा रहे हैं। ना तो किसी टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है और ना ही कोई टीम बाहर हुई है। अब एक एक मैच से अंक तालिका की तस्वीर बदलेगी। इस बीच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। अब खबर है कि वे वापस अपने घर यानी यूके लौट गए हैं। वे पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे फिल साल्ट
आरसीबी की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। इस दौरान छठे ओवर में बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते वक्त फिल साल्ट की अंगुली में चोट लग गई थी। पहले नहीं लग रहा था कि चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। लेकिन बाद में पता चला कि चोट काफी ज्यादा है। इसके बाद फिल साल्ट ने बैक टू बैक तीन मैच आरसीबी के लिए मिस किए। इस बीच ईएसपीएलक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में पता चला है कि फिल साल्ट वापस इंग्लैंड चले गए हैं। फिल साल्ट की गैरहाजिरी में जैकब ​बैथल विराट कोहली के साथ पारी का आगाज कर रहे थे। अब लगता है कि आने वाले कुछ और मैचों में जैकब बैथल ही ओपनिंग करेंगे।

फिल साल्ट ने किया था कमाल, जैकब बैथल नहीं बना पा रहे रन
फिल साल्ट ने इस सीजन अपनी टीम के लिए छह मैच खेलकर 202 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा। हालांकि अभी वे पूरे सीजन से बाहर नहीं हुए हैं। आसीबी की टीम अगर टूर्नामेंट में आगे जाती है और फिल साल्ट ठीक हो गए तो वे वापस आकर फिर से खेल सकते हैं। बात अगर जैकब ​बैथल की करें तो उन्होंने तीन मैच खेलकर 39 ही रन बनाए हैं, जो टीम के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है।

अब एलएसजी से होगा आरसीबी का अगला मुकाबला
अभी तक आरसीबी ने फिल साल्ट की जगह किसी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया है, क्योंकि साल्ट अभी बाहर नहीं हुए हैं, जब वे बाहर हो जाएंगे, तभी रिप्लेसमेंट मिलेगा। देखना होगा कि टीम आने वाले मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। अब टीम गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। टीम अभी टॉप 4 में चल रही है और अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए ठोक रही है।

Previous article
पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पीएम मोदी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। चुनावी नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।नई दिल्ली: आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे। रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत मिलती दिख रही है। रुझानों में भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय जाएंगे। चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी न केवल जीत का जश्न मनाएंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। बंगाल के रुझानों में बीजपी 169 सीटों पर आगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना से प्राप्त रुझानों के अनुसार, बीजपी 169 सीट पर आगे है, जबकि टीएमसी 91 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यह रुझान राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकने वाले संभावित नतीजे की ओर संकेत देता है। शुरुआती आंकड़े भौगोलिक रूप से बंटे जनादेश के संकेत दे रहे हैं। भाजपा सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में आगे बढ़ती दिख रही है, जबकि तृणमूल कोलकाता के कुछ हिस्सों और कुछ ग्रामीण गढ़ों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस चुनाव को ममता बनर्जी के लगातार चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास की बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, आक्रामक प्रचार अभियान चलाने वाली भाजपा 2021 में मिली बढ़त को निर्णायक सफलता में बदलने की कोशिश कर रही है। भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मतगणना के दूसरे दौर के बाद दक्षिण कोलकाता की इस चर्चित सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से पीछे थीं, लेकिन तीसरे दौर में वह 8,482 मतों से आगे हैं। भवानीपुर का मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध के दबाव में युवक ने दी जान, शादी के 5 महीने बाद उजड़ा सुहाग

वैशाली/राज्य: बिहार - बिहार में एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी...