गोवा में समुद्र की लहरों के साथ खिलवाड़ कर रहा था पर्यटक, देखते ही देखते चली गई जान-VIDEO

Date:

कर्नाटक से गोवा घूमने आया पर्यटक समुद्र तट के एकदम नजदीक बैठा हुआ था। समुद्र में तेज लहरें उठ रहीं थी। तभी वह समुद्र में जा गिरा। दोस्त इस घटना का वीडियो बना रहे थे।
गोवा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बागा बीच पर एक दर्दनाक हादसे में कर्नाटक के बीजापुर से आए 33 वर्षीय पर्यटक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि प्रशासन ने एक बार फिर मानसून के दौरान समुद्र तटों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

दोस्तों के साथ आया था गोवा घूमने
जानकारी के अनुसार, मृतक पर्यटक अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा घूमने आया था। बताया जा रहा है कि वह बागा बीच पर समुद्र किनारे स्थित एक चट्टान पर बैठकर समुद्र का नजारा देख रहा था। इसी दौरान मानसून के कारण समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ रही थीं। अचानक एक बड़ी लहर आई और उसे चट्टान से सीधे समुद्र में बहा ले गई।

समुद्र की तेज लहरों के बीच खुद को संभाल नहीं सका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुद्र में गिरने के बाद पर्यटक ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की। वह कुछ देर तक उफनती लहरों और तेज धाराओं के बीच वह बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन समुद्र का बहाव इतना तेज था कि वह खुद को संभाल नहीं सका। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और लोगों की नजरों से ओझल हो गया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, लाइफगार्ड्स और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और समुद्र में उसकी तलाश की गई। काफी देर तक चले अभियान के बाद पर्यटक का शव समुद्र से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से की खास अपील
अधिकारियों का कहना है कि मानसून के मौसम में गोवा के समुद्र तटों पर लहरें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक खतरनाक हो जाती हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान समुद्र तटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें, चेतावनी संकेतों का पालन करें और ऊंची लहरों, चट्टानों तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक्टिवा का बीमा कराया, फिर भी नहीं मिला दावा भुगतान, युवक ने बीमा कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर। बीमा कंपनियां अक्सर ग्राहकों को यह भरोसा दिलाती...