जल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, जनता आंदोलन कर रही और पाक नेता दे रहे भारत को गीदड़भभकी, जानें पूरा मामला

Date:

पाकिस्तान में जल की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि जनता प्रोटेस्ट पर उतर आई है और पाक नेताओं ने भारत को गीदड़भभकी देना शुरू कर दिया है।
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर ट्रीटी) सस्पेंड होने के बाद, पाकिस्तान में पानी का जबरदस्त संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान के बड़े-बड़े डैम और रिज़र्वायर में वॉटर लेवल गिर गया है। हालात ये लोग हो गई है कि पाकिस्तान के लोग पानी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान के नेता पानी के लिए भारत को जंग की गीदड़भभकियां दे रहे हैं।

इस्लामाबाद में हुआ इंटरनेशनल सेमिनार
पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ़ से लेकर पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी तक पाकिस्तान के तमाम नेता, सिंधु नदी के पानी के लिए खून बहाने की बातें कर रहे हैं। सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स बुलाए गए। एक्सपर्ट्स तो खामोश बैठे रहे लेकिन पाकिस्तान के नेताओं ने कहा कि अगर इंटरनेशनल कम्युनिटी ने भारत पर प्रेशर नहीं बनाया तो पाकिस्तान में लाखों लोग मारे जाएंगे। अगर भारत ने सिन्धु जल समझौते को बहाल नहीं किया तो पाकिस्तान जंग करने से नहीं हिचकेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सस्पेंड हुई थी इंडस वॉटर ट्रीटी
असल में पिछले साल पहलगाम के आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ इंडस वॉटर ट्रीटी को सस्पेंड कर दिया था। भारत ने कश्मीर में सिंधु और उसकी सहायक नदियों पर अटके पड़े डैम प्रोजेक्ट्स पर काम तेज़ कर दिया है। इससे पाकिस्तान की हालत खराब है।

बिलावल भुट्टो दे रहे गीदड़भभकी
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सिंधु, पाकिस्तान के लिए लाइफ लाइन है। अगर भारत ने पाकिस्तान के हक का पानी रोका तो, पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा।

दरअसल बिलावल भुट्टो जरदारी कह रहे थे कि सिंधु समझौते को सस्पेंड करके भारत, पाकिस्तान की आवाम को प्यासा मारने की साज़िश कर रहा है लेकिन, पाकिस्तान, भारत की इस दादागीरी को बर्दाश्त नहीं करेगा। बिलावल ने कहा कि सिंधु समझौते के तहत पाकिस्तान को जो पानी मिलना चाहिए, उसके लिए पाकिस्तान का हर नागरिक आखिरी सांस तक लड़ने को तैयार है।
पाकिस्तान के एनवॉयरमेंट मिनिस्टर का भी सामने आया बयान
पाकिस्तान के एनवॉयरमेंट मिनिस्टर मुसद्दिक़ मलिक ने कहा कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद किया है, उससे साफ है कि भारत का इरादा, पाकिस्तान में नरसंहार करने का है।

मुसद्दिक़ मलिक बोले कि दुनिया को भारत को समझाना चाहिए कि वो सिंधु समझौते का सम्मान करे क्योंकि, ये दुनिया की सबसे मज़बूत वॉटर ट्रीटी थी। मुसद्दिक़ ने कहा कि अगर सिंधु समझौता टूटता है तो तबाही आएगी। ऐसे ही समझौते टूटने से नरसंहार होते हैं। इसलिए, दुनिया को इस मामले में दखल देना चाहिए।

असल बात तो ये है कि पाकिस्तान को पानी की कमी का डर सता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related