नितिन नबीन से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और महबूबा मुफ्ती तक, अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने इन नेताओं को भेजा न्योता

Date:

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए नितिन नबीन से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है।
मिडिल ईस्ट में जंग के बादल अब छंटने लगे हैं। इसके साथ ही ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के आयोजन का ऐलान कर भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आगामी 5 से 9 जुलाई तक अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अब जब अमेरिका-ईरान के बीच जंग थम गई है, बातचीत चल रही है, तब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीएम मोदी को भी मिला है निमंत्रण
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए दुनिया भर के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। भारत के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को भी इस आयोजन का न्योता भेजा गया था। हालांकि, पीएम मोदी की जगह भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेटा को खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए भेजे जाने पर फैसला किया गया है।

इन नेताओं को भी निमंत्रण
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे। पीएम मोदी के साथ ही ईरान ने भारत के कई अन्य नेताओं को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। ये नेता हैं-:

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
सपा सांसद अफजाल अंसारी
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर के सांसद रुहुल्ला मेहदी
लद्दाख के सांसद हाजी हनीफा
जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि
कौन-कौन जाएगा?
PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस अपने विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद को खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भेज सकती है। इसके साथ ही पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कहा है कि वह खामेनेई को श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी। PTI के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में 5 से 9 जुलाई तक होंगी। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे। वहीं, अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैसी है भारत और इंग्लैंड की आईसीसी रैंकिंग, टी20 सीरीज के बीच ये भी जान लीजिए

भारत बनाम इंग्लैंड पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज...

PM मोदी ने जापान की पीएम ताकाइची से की बात, AI समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची...