सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज किस भाव पर चल रहा कारोबार

Date:

Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट ही देखी जा रही है। सोमवार को सोने की कीमत में 0.13 प्रतिशत की साधारण नरमी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी भी लगभग 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे हैं।

सोमवार को सुबह लगभग 11.16 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये (0.13 प्रतिशत) की साधारण गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 243 रुपये की नरमी के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,47,032 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई चांदी की कीमतें

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 910 रुपये (0.38 प्रतिशत) गिरकर 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1017 रुपये टूटकर 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,37,676 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई थी तेज बढ़त

बताते चलें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने ने लगातार 4 हफ्ते की गिरावट के बाद पिछले हफ्ते रफ्तार पकड़ ली थी। पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 3,216 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव भी पिछले हफ्ते 13,938 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हाहाकार, इन 10 Videos में देखें कहां-कैसे हैं हालात

महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी...