Home Entertainment आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? आगे बढ़ सकता...

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? आगे बढ़ सकता है थ्री इडियट का सीक्वल

0

आमिर खान जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आने वाले हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। जिसके चलते अब थ्री इडियट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग भी आगे बढ़ सकती है।आमिर खान बीते साल अपनी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ नजर आए थे और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही थी। इसके बाद आमिर ने ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में भी एक कैमियो रोल किया था। अब आमिर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है ‘लाला अमरनाथ’ और इसे बना रहे हैं डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर। इस फिल्म के चलते आमिर ने अपनी एक और सुपरहिट फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ का सीक्वल भी पोस्टपोन कर दिया है।

थ्री इडियट्स से पहले दिखेगी ये फिल्म
आमिर खान जल्द ही अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लाला अमरनाथ में नजर आएंगे। वेरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो आमिर अपनी फिल्म थ्री इडिटय के सीक्वल की भी तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। लेकिन राजकुमार हिरानी भी इन दिनों अपनी ओटीटी सीरीज को लेकर व्यस्त हैं। साथ ही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आशुतोष की फिल्म लाला अमरनाथ की स्क्रिप्ट तैयार है और शूटिंग शुरू होना बाकी है। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म में आमिर के साथ फरहान अख्तर भी दमदार किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या रहेगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक असल जिंदगी के हीरो पर बनी है जिसका नाम था लाला अमरनाथ। भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू खिलाड़ी लाला अमरनाथ पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा था। इसके साथ ही लाला अमरनाथ पहले ऑलराउंडर भी थे जो बल्ले के साथ धांसू गेंदबाजी भी करते थे। लाला अमरनाथ को भारत सरकार ने पद्मभूषण के खिताब से भी सम्मानित किया है। अब देखना होगा कि क्या ये कहानी पर्दे पर लोगों को दिलचस्प लगती है या नहीं। फिल्म की कहानी पियूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखी है और इसे आशुतोष गोवारिकर खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले भी आमिर और आशुतोष लगान जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। अब ये एक्टर-डायरेक्टर की हिट जोड़ी फिर से पर्दे पर लौट रही है और फैन्स भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version