7 करोड़ का बजट और 750 करोड़ की कमाई, इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर छूटीं पीछे

Date:

लागत से 100 गुना ज्यादा कमा चुकी है छोटी सी हॉरर फिल्म की खूब चर्ता हो रही है। 7 करोड़ में बनी ये फिल्म साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म का दर्जा हासिल कर चुकी है। ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़कर इस फिल्म ने 10000% का प्रॉफिट कमाया है।साल 2026 दुनिया भर के सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के लिए एक सुनहरा साल साबित हुआ है। इस साल जहां भारतीय सिनेमा ने ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं हॉलीवुड ने भी ‘माइकल’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ जैसी कई बड़ी हिट फिल्में पेश की हैं। इन चारों फिल्मों ने मिलकर वैश्विक स्तर पर 2.5 बिलियन डॉलर लगभग ₹21000 करोड़ से अधिक से ज्यादा की भारी-भरकम कमाई की है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कोई भी फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म नहीं है। यह रिकॉर्ड एक ऐसी छोटी फिल्म के नाम दर्ज हो चुका है जो अब भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और जिसने अपनी लागत से 100 गुना अधिक की कमाई कर ली है।बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई
लेखक और निर्देशक करी बार्कर की इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस साल सिनेमाघरों में सफलता की सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरी है। इसी महीने रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते हफ्ते के साथ मजबूत होती जा रही है और लगातार मोटी कमाई कर रही है। महज 750000 डॉलर लगभग ₹7 करोड़ के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 80 मिलियन डॉलर ₹750 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि फिल्म ने अब तक 10000% से ज्यादा का मुनाफा कमाया है, जो इस साल किसी भी अन्य फिल्म के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ते कदम
‘ऑब्सेशन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी महज दस दिन से थोड़ा ज्यादा का समय हुआ है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अपने दूसरे वीकेंड पर 22 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कि इसके ओपनिंग वीकेंड की 16 मिलियन डॉलर की कमाई से भी काफी ज्यादा है। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म विदेशी बाजारों में भी धूम मचा रही है और उत्तरी अमेरिका से बाहर अब तक 21 मिलियन डॉलर बटोर चुकी है। ‘ऑब्सेशन’ अब तेजी से 100 मिलियन डॉलर के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। इस आंकड़े को पार करते ही यह ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ और ‘द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट’ के बाद इतिहास की ऐसी तीसरी फिल्म बन जाएगी, जिसने एक मिलियन डॉलर से कम के बजट में बनकर 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की हो। ‘माइकल’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी बड़ी फिल्मों को कैसे पछाड़ा?
इस फिल्म की लैंडिंग कॉस्ट 1 मिलियन डॉलर से भी कम है और यह अपनी लागत का 100 गुना वसूल कर चुकी है। जैसे-जैसे दुनिया भर में इसकी चर्चा बढ़ रही है, इसकी कमाई में और इजाफा होना तय है। इसकी तुलना में अगर बड़ी फिल्मों को देखें, तो हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो उसके बजट का सिर्फ 5 गुना है। वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ने 675 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो उसके बजट का लगभग 3 गुना है। गैर-हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन इनसे बेहतर रहा है, एक चीनी स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म ने 40 मिलियन डॉलर के बजट में अपने बजट से 16 गुना ज्यादा यानी 650 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि बॉलीवुड की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 12 मिलियन डॉलर (₹100 करोड़) के बजट में अपनी लागत से 17 गुना ज्यादा यानी 200 मिलियन डॉलर (₹1650 करोड़ से अधिक) की कमाई की है। साफ है कि ‘ऑब्सेशन’ के बेहद कम बजट ने ही उसे इन सभी दिग्गज फिल्मों से आगे निकलने में मदद की है।

क्या है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी और इसकी टीम?
करी बार्कर द्वारा लिखित, निर्देशित और संपादित की गई इस हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका माइकल जॉनस्टन ने निभाई है। फिल्म में उन्होंने ‘बियर’ नाम के एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी का किरदार निभाया है, जो एक सुपरनेचुरल खिलौना खरीदता है। यह खिलौना उसकी इस इच्छा को पूरा कर देता है कि उसकी बचपन की दोस्त निक्की (इंडि नवारते) उससे प्यार करने लगे, लेकिन इसके बाद जो खौफनाक और डरावने परिणाम सामने आते हैं, वही फिल्म की मुख्य कहानी है। आम दर्शकों के बीच आने से पहले ‘ऑब्सेशन’ का प्रीमियर प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जिसके बाद 15 मई को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से बेहद सकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related