Home Entertainment ‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16...

‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

0

साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ एक्टर के नए प्रोजेक्ट के लिए ‘ओम’ को ऑफिशियल टाइटल के तौर पर अनाउंस किया और साथ ही यह भी बताया कि फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘ओम’ से धनुष का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के टाइटल की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि यह एक्स-थ्रिलर ‘ओम चैप्टर 1 – एधिराम: द ब्लड वुड’ नाम की फ़्रैंचाइजी का पहला भाग होगा।

राजकुमार पेरियासामी की ‘ओम’ से धनुष का पहला लुक

मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट टीजर के जरिए ‘ओम’ की कहानी की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें धनुष को मारधाड़ करते देखा जा सकता है। प्रोमो में जलती हुई गाड़ियां, बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, शेयर बाजार के कुछ सीन्स और आसमान से भारतीय करेंसी नोटों की बारिश दिखाई गई है, जो सत्ता, पैसा और क्रांति जैसे विषयों पर आधारित एक हाई-स्टेक्स एक्शन ड्रामा की ओर इशारा करते हैं। इसे इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।

ममूटी की तमिल सिनेमा में धांसू वापसी

‘ओम’ फिल्म धनुष और राजकुमार पेरियासामी की साथ में पहला प्रोजेक्ट है। राजकुमार पेरियासामी ने ‘अमरन’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसे काफी सराहा गया था। 2024 में आई इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका निभाई थी, जिन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के जरिए राजकुमार पेरियासामी और साई पल्लवी ‘अमरन’ के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ‘अमरन’ में साई पल्लवी ने मेजर मुकुंद की पत्नी इंदु रेबेका वर्गीस का किरदार निभाया था। धनुष और साई पल्लवी ‘मारी 2’ के बाद इस फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे, जबकि ममूटी ‘पेरनबू’ (2018) के बाद पहली बार तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।

धनुष के एक्शन सीन किसने किए कोरियोग्राफ

‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी की लिखी और डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में साई अभ्यंकर का म्यूजिक है। एजिल अरासु के ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और आर. कलैवनन एडिटर हैं। इसके अलावा, यानिक बेन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो ‘जवान’, ‘लोकाह: चैप्टर वन’ और ‘खलीफा’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है। हालांकि, टाइटल अनाउंसमेंट की झलक में पूरी कास्ट का पता नहीं चला, लेकिन फिल्म में ममूटी, श्रीलीला और साई पल्लवी अहम रोल में होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version