Home Media Surya Grah Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का...

Surya Grah Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, ग्रहों के राजा बलवान होकर सुधार देंगे आपका जीवन

0
Surya Grah Mantra: सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसलिए इनके कुछ मंत्रों का जप रविवार के दिन करना बेहद शुभ होता है। इन मंत्रों का जप करने से सूर्य कुंडली में मजबूत होते हैं और आपको जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति होती है।
सूर्य ग्रह के मंत्र ‘ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ’ को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र का जप रविवार के दिन करने से नौकरी में आपको पदोन्नति मिलती है। उन्नति के द्वार खुलते हैं और समाज में भी प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होती है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जप भी आपको करना चाहिए। यह मंत्र आपको आर्थिक लाभ तो दिलाता ही है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
‘ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्’ सूर्य ग्रह के इस मंत्र का जप करने से आपको सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपकी एकाग्रता बढ़ती है और करियर-कारोबार के क्षेत्र में आप उन्नति पाते हैं।
सूर्य ग्रह का मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ आपमें सूर्य के समान ऊर्जा भरता है और जीवन की कड़ी चुनौतियों से भी आप आसानी से पार पा जाते हैं। यह मंत्र आपके अंदर की प्रतिभा को जगाने वाला भी माना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version