गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

Date:

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021

सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए युवक पर हमले के मामले में न्यायालय ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला साक्ष्यों की कमी और गवाहों को ठीक तरीके से प्रस्तुत न किए जाने के कारण लिया गया।

मामला 22 अक्टूबर 2021 की शाम का है, जब पीड़ित युवक अपने कार्यालय से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सीताराम डेरा  पुलिया के पास दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए ले जाया गया।

पीड़ित के पिता की शिकायत पर सीताराम डेरा थाना में कांड संख्या 179/2021 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की और जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें रखी गईं।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि जो गवाह मामले में प्रस्तुत किए गए थे, वे साक्ष्य को सही और स्पष्ट तरीके से पेश नहीं कर पाए। इसके कारण साक्ष्यों में कमी पाई गई। इसी आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

अधिवक्ता अजय कुमार, जो जमशेदपुर सिविल कोर्ट में इस केस की पेरवी कर रहे हैं, ने बताया कि अदालत ने साक्ष्यों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 किलोमीटर तक दौड़ाकर ट्रक ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों और ईंटों से किया अधमरा—हाईवे पर दहशत

शामली/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हाईवे पर एक...