मजदूर से ठगी और धमकी का आरोप: 90 हजार के काम पर आधा भुगतान, ठेकेदार ने दी मारपीट की धमकी

Date:

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में मजदूरी कर रहे एक श्रमिक के साथ ठगी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। खेड़ी कलां निवासी बृजनंदन, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महुआ जिले के रहने वाले हैं, ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार को सिर्फ उनकी मेहनत की पूरी मजदूरी नहीं दी, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक अरावली क्षेत्र में ताल-पत्थर का काम किया। काम शुरू होने से पहले ठेकेदार बृजनंदन ओर मालिक सर्वजीत के साथ 150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मजदूरी तय हुई थी। इस आधार पर कुल भुगतान करीब 90 हजार रुपये बनता था। लेकिन काम पूरा होने के बाद मालिक सर्वजीत ने शर्त बदलते हुए मात्र 18 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देने की बात कही और अब तक केवल 45 हजार रुपये ही दिए हैं। बाकी रकम देने से साफ इंकार कर दिया गया है।

मामले गंभीर बात यह है कि बृजनंदन ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता 8 महीने की गर्भवती हैं और बकाया मजदूरी न मिलने के कारण परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। आर्थिक तंगी और तनाव के चलते उनकी पत्नी की तबीयत भी बिगड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद मालिक पैसे देने को तैयार नहीं है।

बृजनंदन का आरोप है कि जब उन्होंने बकाया रकम की मांग की, तो ठेकेदार सर्वजीत ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर ज्यादा बोलोगे तो मारूंगा, और पुलिस को बुलाने की चुनौती भी दी। इतना ही नहीं, अब वह केवल 600 रुपये और लेने की बात कह रहा है, जिससे मजदूर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

पीड़ित मजदूर बृजनंदन का कहना है कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला है और इतनी बड़ी रकम फंस जाने से उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उसने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरावली क्षेत्र में मजदूरों के साथ इस तरह के शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जहां पहले अधिक रेट पर काम तय किया जाता है और बाद में भुगतान के समय शर्तें बदल दी जाती हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन की सख्ती बेहद जरूरी है ताकि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चीन की पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 21 लोगों की मौत; 61 घायल

चीन की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो...