लोहे की रॉड से हमला, जिंदा जलाने की कोशिश: बेटे पर जानलेवा हमले के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार

Date:

सारण। जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों द्वारा एक युवक पर कथित तौर पर बर्बर हमला कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि घटना के बाद से वे लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे और दबाव के दम पर पूरे मामले को दबा दिया है।

मामले में शिकायतकर्ता बबन सिंह, पिता स्वर्गीय भरत सिंह, निवासी ग्राम गरीब परी, थाना पहले, जिला सारण ने बताया कि उनका लगभग 30 वर्षीय बेटा नीरज सिंह 1 अप्रैल 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे पढ़ाई कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ आरोपी विक्की पिता रमधीर राय, संतोष पिता कृष्णा राय, दशरथ पिता सुरेंद्र राय, मनोज पिता ओकील राय, वरजेश कुमार पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, ओकील राय पिता स्वर्गीय भरथड़ी , अमेरिकन राय पिता सुदामा राय, राजा राय पिता सुदामा राय और अन्य लोगो ने उसे रास्ते में रोक लिया और जातिसूचक व अपमानजनक बातें करते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब नीरज ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जबरन पकड़कर पास के एक सुनसान स्थान पर ले गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार वहां आरोपियों ने युवक के साथ बेहद क्रूरता की। आरोप है कि नीरज के शरीर को गर्म चीजों से जलाया गया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उसकी जेब से लगभग आठ हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद आरोपियों ने उसे सड़क किनारे और खेत के पास फेंक दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

बताया जाता है कि कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि युवक की हालत काफी गंभीर रही और उसे गहरी चोटें आई हैं।

पीड़ित पिता बबन सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पहलेजा थाना में दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि आरोपियों ने प्रभाव और पैसे के दम पर मामले को दबाने की कोशिश की है, और आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे जिससे पीड़ित परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है जिसके कारण परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

परिवार ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related