अयोध्या में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, महिला से मारपीट और अभद्रता के आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Date:

अयोध्या।

जनपद अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सराय मनोहर गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। आवासीय पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में एक महिला के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में पीड़िता शिवकुमारी पत्नी राजेश कुमार निषाद की शिकायत पर वर्ष 2022 में थाना हैदरगंज में मुकदमा संख्या 160/2022 दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ख), 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव द्वारा दर्ज की गई थी।

पीड़ित राजेश कुमार निषाद ने बताया कि उन्हें गाटा संख्या 589 की भूमि पर आवासीय पट्टा मिला हुआ है और वह लंबे समय से अपने परिवार के साथ वहां निवास कर रहे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री निर्माण का प्रयास किया तो उनके पट्टीदार बुधीराम निषाद और परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध करने लगे और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।

राजेश कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार गाली-गलौज की जाती रही और कई बार उनकी पत्नी शिवकुमारी को अकेला पाकर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि एक घटना में आरोपित घर में घुस आए और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमला कर दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार आपसी समझौते का प्रयास किया और यहां तक प्रस्ताव दिया कि यदि किसी प्रकार का हिस्सा बनता है तो राजस्व विभाग और लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश कराकर उसका निर्धारण कर लिया जाए, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ और उत्पीड़न का सिलसिला जारी है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराकर उन्हें वैधानिक कब्जा दिलाया जाए, आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उधर, शिकायत के बावजूद वर्तमान में पुलिस और राजस्व विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गांव में इस प्रकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग प्रशासन के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दुर्ग में शबनम कोसरे का आरोप: 30 फीट रास्ते पर कब्जा, गंदगी और उत्पीड़न से परिवार परेशान

दुर्ग। पोटियाकला क्षेत्र की निवासी शबनम कोसरे ने कलेक्टर...