Home National बेंगलुरु में तालाब से बरामद हुआ 20 वर्षीय छात्रा का शव, बॉयफ्रेंड...

बेंगलुरु में तालाब से बरामद हुआ 20 वर्षीय छात्रा का शव, बॉयफ्रेंड को मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी

0

बेंगलुरु के सदाशिव नगर में एक तालाब से 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने बॉयफ्रेंड को मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्तिथ सैंकी तालाब से एक 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चिक्कबानवारा की रहने वाली तेजू के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस को आत्महत्या का शक है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
बॉयफ्रेंड से की थी खुदकुशी की बात
बेंगलुरु में तालाब से छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस की आरम्भिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा तेजू ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी, साथ ही घटना से पहले उसने अपनी मां को भी मैसेज भेजा था। CCTV फुटेज की जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि वो तालाब तक अकेले ही पहुंची थी। तालाब के गार्ड ने शव देखने का बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी।

मां को बिना बताए घर से निकली थी
जानकारी के मुताबिक, तेजू कल शाम अपने घर से मां को बिना बताए निकल गयी थी जिसके बाद परिवार वाले उसे रात भर ढूढंते रहे। पुलिस ने भी इस काम में उनकी मदद की और जैसे ही आज सुबह तेजू का शव मिला पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। जांच में ये बात भी सामने आई है कि तेजू के माता-पिता कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version