दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र से मारपीट, धमकी और पुलिस कार्रवाई में देरी का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वसई जीव निवासी तुलाराम अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि बीते दिनों उसका पुत्र राहुल अपने मित्र के साथ गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि पहले गाली गलौज की गई और उसके बाद बेल्ट तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया।
हमले में राहुल के सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि मौके पर खून निकलने लगा और हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे दतिया रेफर कर दिया गया। राहुल को मारने वाले चार व्यक्ति हैं उनके नाम है सागर यादव ,कुरु उर्फ अरविंद पाल
अमनदीप उर्फ सूर्या यादव
सुरेंद्र यादव
धर्मेंद्र परिहार
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में पहले भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ थाना रेट में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कह रहे हैं कि यदि समझौता नहीं किया गया तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे परिवार भय और दहशत में जी रहा है। परिवार का कहना है कि आरोपी कभी भी दोबारा हमला कर सकते हैं।
तुलाराम अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और उन पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
फिलहाल इस पूरे मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है।

