Home National दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, ट्यूशन जाने निकली...

दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, ट्यूशन जाने निकली थी सिमरन, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

0

राजधानी दिल्ली के रन्हौला थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय छात्रा के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद महतो मूल रूप से वैशाली जिला बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल परिवार के साथ गुरदयाल विहार, चंचल पार्क, बक्करवाला दिल्ली में रह रहे हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी सिमरन सरकारी स्कूल बक्करवाला में कक्षा 9वीं की छात्रा है।

परिवार के मुताबिक 11 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे सिमरन घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह ट्यूशन सेंटर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए।

परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत रन्हौला थाने में दी गई। पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 3 इंच और शरीर मध्यम है। घटना के समय उसने पिंक रंग की टी-शर्ट, काले-सफेद लाइनदार पलाजो और पैरों में काले रंग की चप्पल पहन रखी थी।

मामले को गंभीर मानते हुए रन्हौला थाना पुलिस ने FIR नंबर 308/26 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी ASI वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और लड़की की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को सिमरन के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचना दें।

#DelhiNews #MissingGirl #SimranMissing #RanholaPolice #DelhiCrime #BreakingNews #CrimeNews #BNS137 #StudentMissing #DelhiUpdate #ViralNews #HindiNews #LatestNews #PoliceInvestigation #Bakkarwala #ChanchalPark #FIRRegistered #CrimeAlert #BiharFamily #eKhabarMail

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version