फरीदाबाद: दो बच्चों के अपहरण की आशंका, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

Date:

फरीदाबाद :  7 जुलाई 2024 – सेक्टर 8 फरीदाबाद के विजय प्रताप तिवारी जो मूल रूप से ग्राम शिही सेक्टर 8 फ़रीदाबाद बाल्भगृह सिरौंदा थाना जिला बक्सर, बिहार के निवासी हैं और हाल में दीपक के मकान, पटवारी मोहल्ला, गांव शिही , फरीदाबाद में किराए पर रह रहे हैं, ने कल अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विजय प्रताप तिवारी का सबसे बड़ा बेटा अंकित (12 वर्ष) जो महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल, गांव सही में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है, शनिवार 6 जुलाई 2024 को दोपहर 2:00 बजे अपने पड़ोस में रहने वाले स्वर्गीय सुनील के बेटे सनी (6 वर्ष) के साथ घर के बाहर खेल रहा था।

काफी तलाश के बाद भी दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों को आशंका है कि अंकित और सनी का किसी ने अपहरण कर लिया है।

अंकित का हुलिया और पहनावा:
– रंग: गोरा
– चेहरा: लंबोत्रा और पतला
– दाहिने हाथ पर पुरानी चोट का निशान (जिससे हाथ ठीक से नहीं मुड़ता)
– कद: 4 फुट 2 इंच
– उम्र: 12 साल
– पहनावा: नीली शर्ट, काला पैंट, नीले रंग की हवाई चप्पल

सनी का हुलिया और पहनावा:
– रंग: गोरा
– चेहरा: लंबोत्रा और पतला
– ऊपर वाले होठ पर दाहिनी तरफ पुरानी चोट का निशान
– कद: 3 फुट
– उम्र: 6 साल
– पहनावा: काली शर्ट, निकर, काले रंग की हवाई चप्पल

परिजनों ने फरीदाबाद सेक्टर 8 थाने में इस घटना की सूचना दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और बच्चों की तलाश जारी है। यदि किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत फरीदाबाद सेक्टर 8 थाने से संपर्क करें।

और इस नंबर पर संपर्क करें 8851563902/9212867794/9211339060

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएनजी ऑटो चोरी का सनसनीखेज मामला: पेट्रोल पंप के पास खड़ा ऑटो गायब, CCTV में आरोपी दिखा भागते हुए

वाराणसी: जिला वाराणसी के सिटी स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार रात...

पति के बाद बेटे की संदिग्ध मौत, विधवा मां का धीमा जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस व ग्राम प्रधान पर मिलीभगत के गंभीर...

यमुनानगर/दुसानी। गांव दुसानी (तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर) की विधवा महिला...