बेंगलुरु में भयानक एक्सीडेंट, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 की मौके पर मौत

Date:

बेंगलुरु में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।
गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरस्पीडिंग ने ली जान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...